- उप स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
- ऐसे अवैध प्रतिष्ठानों से निगम को नहीं हो रही राजस्व की प्राप्ति
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्लीवासियों की शिकायत पर अवैध स्पा, ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली नगर निगम (महापौर) महेश कुमार ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे स्पा, रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता में यह बाते कही। उन्होंने कहा कि कल, गुरूवार को अवैध स्पा रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल के मुद्दे पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी 12 जोनों के उप स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी जिसमें अवैध रूप से चल रहे उपरोक्त प्रतिष्ठानों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी अधिकारियों से 2 से तीन दिन के अंदर अवैध रूप से चल रहे स्पा, ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट की सूची देने के बारे में भी निर्देश दिए गए हैं। प्रेस वार्ता में उप महापौर रविन्द्र भारद्वाज एवं नेता सदन मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे। यहां महापौर महेश कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों की सेवा के लिए तत्पर है।

महापौर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित स्पा ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट किसी भी प्रकार का लाइसेंस शुल्क निगम को नहीं देते हैं जिसके चलते निगम को राजस्व की हानि होती है। उन्होंने कहा कि हमने निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी 2 से 3 दिनों के अंदर देने के लिए कहा है ताकि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। महापौर महेश कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ने से हम दिल्लीवासियों की भलाई के अधिक से अधिक कार्य करने में सक्षम हो पाएंगे।
Comments
Post a Comment