दिल्ली में युद्धस्तर पर कार्य करेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : रेखा गुप्ता
- नव निर्वाचित महापौर राजा इकबाल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर दीं शुभकामनाएँ
नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में दिल्ली नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर राजा इकबाल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि राजा साहब, दिल्ली नगर निगम में दिल्लीवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं की सशक्त आवाज़ हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार — केंद्र, निगम और दिल्ली सरकार — एकजुट होकर विकसित दिल्ली के सपने को हकीकत में बदलने के संकल्प के साथ युद्धस्तर पर कार्य करेगी।
Comments
Post a Comment