भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव पर श्रद्धा और सद्भावना से ओतप्रोत भव्य आयोजन


भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव पर श्रद्धा और सद्भावना से ओतप्रोत भव्य आयोजन

नई दिल्ली MCD LIVE NEWS 

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर हाल ही में दिगंबर जैन लाल मंदिर, चाँदनी चौक, दिल्ली में एक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा तथा पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने मंदिर में पावन दर्शन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथियों ने पूज्य आचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी मुनिराज एवं श्रमणाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी मुनिराज ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म, करुणा और अहिंसा के संदेश को आत्मसात किया।

इस अवसर पर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना कर  अतिथियों को भगवान महावीर स्वामी का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में लाल मंदिर के अध्यक्ष पुनीत जैन, दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन, भाजपा युवा नेता पंकज जैन,  सतीश जैन,  कविता जैन तथा नरेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह भव्य आयोजन न केवल श्रद्धा और धर्म का प्रतीक बना, बल्कि समरसता, सद्भावना और एकता का भी अनुपम संगम रहा।

Comments