दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी


दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी 

- अधिकांश समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुए

 नई दिल्ली MCD LIVE NEWS 

दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के बुधवार को सिविक सेंटर निगम मुख्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। कुल बारह विशेष समितियों में से दस समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा विजयी हुई। वहीं, खेल संवर्धन और संबद्ध मामलों की समिति के चुनाव में मोबाइल ले जाने को लेकर यह चुनाव स्थगित कर दिए गए। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने सभी विशेष समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चयनित सभी निगम पार्षदों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, उप महापौर जय भगवान यादव, स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने शुभकामनाएं दी और कहा कि विशेष समितियों के गठन के बाद हम सभी मिलकर विकास के नये आयाम हासिल करेंगे। नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम जनता को अधिक से अधिक नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियमित जन समस्याओं की सुनवाई करने का आह्वान किया।

- विशेष 11 समितियों में कौन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
निगम से मिली जानकारी के अनुसार विशेष समितियों में शामिल 1 नियुक्तियां, पदोन्नति, अनुशासनात्मक एवं संबद्ध मामले समिति के अध्यक्ष विनीत वोहरा, भाजपा (वार्ड 59) और उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, भाजपा (वार्ड 250), 2 वर्क्स समिति की अध्यक्ष प्रीति, भाजपा (वार्ड 217) और उपाध्यक्ष शरद कपूर, भाजपा (वार्ड 146), 3 चिकित्सा राहत एवं जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष चड्डा, भाजपा (वार्ड 82) और उपाध्यक्ष रमेश कुमार गर्ग, भाजपा (वार्ड 204), 4 पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, भाजपा (वार्ड 211) और उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, भाजपा (वार्ड 152), 5 उद्यान समिति के अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय, भाजपा (वार्ड 103) और उपाध्यक्ष रुनाक्षी शर्मा, आईवीपी (वार्ड 88), 6 कानून एवं सामान्य प्रयोजन समिति की अध्यक्ष रितु गोयल, भाजपा (वार्ड 52) और उपाध्यक्ष आरती चावला, भाजपा (वार्ड 141), 7 पार्षद के लिए आचार संहिता समिति की अध्यक्ष सीमा पंडित, भाजपा (वार्ड 135) और उपाध्यक्ष सुमन त्यागी, भाजपा (वार्ड 92), 8 उच्चाधिकार प्राप्त संपत्ति कर समिति के अध्यक्ष सत्या शर्मा, और उपाध्यक्ष रेनू चौधरी, भाजपा (वार्ड 197), 9 हिंदी समिति के अध्यक्ष जयभगवान यादव, और उपाध्यक्ष नीला कुमारी, भाजपा (वार्ड 38), 10 नगरपालिका लेखा समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, और उपाध्यक्ष रेणु अग्रवाल, भाजपा (वार्ड 69) और 11 आश्वासन समिति की अध्यक्ष हिमानी जैन, आईवीपी (वार्ड 153) और उपाध्यक्ष ब्रह्म सिंह, भाजपा (वार्ड 186) से निर्वाचित हुए।

       


--

Comments