दिल्ली नगर निगम तदर्थ समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फैलाई अराजकता : राजा इकबाल सिंह

दिल्ली नगर निगम तदर्थ समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फैलाई अराजकता : राजा इकबाल सिंह 
- महापौर राजा इक़बाल सिंह ने जताई कड़ी नाराजगी
- नव निर्वाचित अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को महापौर ने दी बधाई

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025 MCD LIVE NEWS 

दिल्ली नगर निगम में तदर्थ समिति (अनुसूचित जाति कल्याण एवं उनके कोटे के कार्यान्वयन) के चुनाव के दौरान बुधवार को भारी हंगामा और अराजकता देखने को मिली। महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी न संविधान को मानती है, न विधान को। उन्होंने कहा कि AAP ने चुनाव प्रक्रिया में बार-बार व्यवधान डालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मखौल उड़ाया है।
महापौर के अनुसार, आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मतदान के दौरान बेल्ट पेपर छीनने, मतपेटी को क्षतिग्रस्त करने और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया, जिसके चलते दो बार चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। जब तीसरी बार मतदान कराने की कोशिश की गई, तब भी पार्टी के पार्षदों ने वैसी ही अराजकता फैलाई, जिससे चुनाव को फिर से स्थगित करना पड़ा।
- आम आदमी पार्टी की राजनीति पूरी तरह से संविधान और नियमों के विरुद्ध है 
महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति पूरी तरह से संविधान और नियमों के विरुद्ध है। जब उन्हें 2.5 वर्षों तक नगर निगम की सत्ता मिली थी, तब उन्होंने विशेष और तदर्थ समितियों के गठन को जानबूझकर रोके रखा। आज जब भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से नगर निगम चला रही है और पारदर्शी चुनाव करवा रही है, तो AAP अराजकता की राह पर चल रही है।"


- ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करती रहेगी भाजपा 
इस घटनाक्रम के बावजूद महापौर ने दिल्ली नगर निगम की अन्य तदर्थ समितियों के निर्विरोध संपन्न चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई दी और विश्वास जताया कि भाजपा निगम में जनता के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करती रहेगी।


- अराजकता की राजनीति दिल्ली के नागरिकों के विकास में बाधा नहीं बन पाएगी।
महापौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अराजकता की राजनीति दिल्ली के नागरिकों के विकास में बाधा नहीं बन पाएगी। भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रही है और करती रहेगी।


Comments