दिल्ली को कूड़े से आज़ादी दिलाने के लिए करोल बाग ज़ोन में साइक्लोथॉन का आयोजन कल सुबह
नई दिल्ली। MCD LIVE NEWS
“तमसो मा ज्योतिर्गमय” के संदेश और “दिल्ली कूड़े से आज़ादी” अभियान के तहत नगर निगम करोल बाग ज़ोन की ओर से बुधवार, 27 अगस्त को एक विशेष साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए लोगों को जागरूक करना है।
- कार्यक्रम में शामिल रहेंगे प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी
इस अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ राजेंद्र नगर से विधायक उमंग बजाज, दिल्ली के उप महापौर जय भगवान, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, तथा पार्षद राजेंद्र नगर आरती चावला भी शामिल होंगे।
जनहित का संदेश
इस साइक्लोथॉन के माध्यम से निगम यह संदेश देना चाहता है कि स्वच्छ दिल्ली ही स्वस्थ दिल्ली है। निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर राजधानी को कचरे के ढेर से मुक्त करने में योगदान देंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार IAS, अतिरिक आयुक्त जितेंद्र यादव IAS भी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम का विवरण
📍 फ्लैग ऑफ स्थल: चेतन दास पार्क, ओल्ड राजेंद्र नगर
🕖 समय: सुबह 7 बजे
🛣 रूट: जे.पी. सिद्धार्थ सर्कल – देव प्रकाश शास्त्री मार्ग – लोहे मंडी रेड लाइट (यू-टर्न) – वापस चेतन दास पार्क
निवेदक : स्वेतिका सचान, IAS, उपायुक्त, करोल बाग ज़ोन, नगर निगम दिल्ली
Comments
Post a Comment