जहांगीरपुरी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन



जहांगीरपुरी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

-  शिविर में 425 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई


नई दिल्ली। MCD LIVE NEWS 


जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक स्थित ’प्रधान महेंद्र सिंह यादव समुदाय केंद्र’ में  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ’हरि ओम धर्मार्थ सेवा संस्था’ और ’रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एंड जे ब्लॉक’ के संयुक्त प्रयास से स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह यादव की पुण्यतिथि पर ’’निशुल्क नेत्र जांच शिविर और चश्मा वितरण समारोह’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्था के प्रधान एम.एल. भास्कर ने की, जबकि ’’मुख्य अतिथि’’ के रूप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।



डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान 425 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई और कई जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।  एम.एल. भास्कर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है और आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने सभी को स्वर्गीय महेंद्र सिंह यादव के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


 स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं घर के पास मिलती हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।


Comments