यमुना बाज़ार में बाढ़ प्रबंधन का मुख्य मंत्री ने किया निरीक्षण
- सरकार ने दिल्लीवासियों को दिलाया भरोसा
नई दिल्ली /019/08/2025 / MCD LIVE NEWS
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के यमुना बाज़ार क्षेत्र में आज प्रशासनिक टीम ने बाढ़ प्रबंधन और तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
सुबह के समय यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुँचने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यमुना के फ्लड प्लेन का यह क्षेत्र लो-लाइन इलाका है, जहाँ अस्थायी रूप से पानी जरूर आया, किंतु स्थिति बाढ़ जैसी नहीं बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह जलस्तर का अधिकतम स्तर था और अब पानी उतरने की दिशा में है।
प्रशासन ने बताया कि जलस्तर नियंत्रण में है, यमुना का जलस्तर अब स्थिर है और घटने की ओर है।
निगरानी तेज़: कंट्रोल रूम से हालात की लगातार निगरानी की जा रही है।
राहत दल तैनात: बचाव और राहत कर्मी मुस्तैदी से कार्यरत हैं ताकि हर परिस्थिति से निपटा जा सके।
जनता को भरोसा: सरकार ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि "दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। नागरिक पूरी तरह निश्चिंत रहें, प्रशासन आपके साथ हर पल खड़ा है।"
Comments
Post a Comment