विशेष समितियों के चुनावों में भाजपा को क्रॉस वोट के माध्यम से अधिक वोट मिले : महापौर
- आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा पर जताया भरोसा
- सरदार राजा इक़बाल सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर विजयी होने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के आज संपन्न हुए चुनावों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर विजयी होने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विशेष समितियों के चुनावों में भाजपा को क्रॉस वोट के माध्यम से अधिक वोट मिले, जो यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भी भाजपा के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया।
महापौर ने बताया कि निर्माण समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को दो वोट अधिक मिले। इसी प्रकार, स्वास्थ्य समिति में डिप्टी चेयरमैन के पद पर भाजपा को एक वोट अधिक मिला। इसके अतिरिक्त, उद्यान समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को क्रमशः एक-एक अधिक वोट प्राप्त हुए।
महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि यह परिणाम जनता और पारदर्शिता के प्रति सभी पार्षदों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सभी विजयी पदाधिकारियों को नगर विकास और जनता सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment