दिल्ली नगर निगम की समितियों की घोषणा
- वर्ष 2025-2026 के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025 MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने वर्ष 2025-2026 के लिए वैधानिक (Statutory) और अधिसूचित (Ad-hoc) समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इन समितियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में विकास, जनसेवा और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रमुख पदों पर भाजपा पार्षदों की नियुक्ति की गई है।
वैधानिक समितियाँ (Statutory Committees):
1. शिक्षा समिति
अध्यक्ष: योगेश वर्मा (वार्ड 64)
उपाध्यक्ष: अमित खरखरी (वार्ड 127)
2. ग्रामीण क्षेत्र समिति
अध्यक्ष: योगेश (वार्ड 04)
उपाध्यक्ष: शशि यादव (वार्ड 125)
अधिसूचित समितियाँ (Ad-hoc Committees):
1. राजस्व परियोजना समिति
अध्यक्ष: प्रमोद गुप्ता (वार्ड 232)
उपाध्यक्ष: रितेश सूजी (वार्ड 224)
2. लाइसेंसिंग एवं तहबाज़ारी समिति
अध्यक्ष: संजीव कुमार सिंह (वार्ड 190)
उपाध्यक्ष: नीतू (वार्ड 187)
3. सामुदायिक सेवाएँ समिति
अध्यक्ष: नीलम (वार्ड 214)
उपाध्यक्ष: सोनाली (वार्ड 143)
4. महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति
अध्यक्ष: रेखा रानी (वार्ड 230)
उपाध्यक्ष: शिल्पा कौर (वार्ड 102)
5. एंटी मलेरिया समिति
अध्यक्ष: नीता बिष्ट (वार्ड 247)
उपाध्यक्ष: मनोज कुमार जिंदल (वार्ड 70)
6. शिकायत निवारण समिति
अध्यक्ष: जयवीर सिंह राणा (वार्ड 131)
उपाध्यक्ष: प्रवीण कुमार (वार्ड 185)
इन समितियों के गठन से नगर निगम की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे जनता से जुड़े मुद्दों का तेज़ी से निस्तारण और योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
दिल्ली नगर निगम की यह पहल स्थानीय शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments
Post a Comment