MCD के सफाई अभियान के तहत निकला प्राचीन कालीन थंभ
- पुराना अवरोध हटा, बाँकनेर की पुलिया बनी सुरक्षित मार्ग
- पार्षद ने की सफाई कर्मियों की जमकर तारीफ
दिल्ली देहात/बाँकनेर गांव
गाँव बाँकनेर की पुलिया के नीचे कई वर्षों से एक विशाल पत्थर (थंभ) फंसा हुआ था, जो पिलर जैसा दिखता था और क्षेत्रवासियों के लिए बाधा बना हुआ था। एमसीडी के मेहनती सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर पुलिया को तोड़ते हुए उस पत्थर को बाहर निकाल दिया। इस कार्रवाई से न केवल पुलिया का रास्ता साफ हुआ बल्कि आसपास की सफाई व्यवस्था भी बेहतर हुई।
निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज (वार्ड नं. 2, बाँकनेर) ने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्षों से लोग इस पत्थर को हटाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब सफलतापूर्वक हटा दिया गया है।
पार्षद और अर्जुन अवॉर्डी दिनेश भारद्वाज ने कहा कि जनसेवा के हर कदम पर मैं क्षेत्रवासियों के साथ हूँ। बाँकनेर को साफ, सुरक्षित और विकसित बनाना ही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पत्थर नहीं था, बल्कि वर्षों से जनता की परेशानी थी। आज जब यह हटा है, तो क्षेत्र का बोझ भी हल्का हुआ है। जनसेवा के हर कदम पर मैं आपके साथ खड़ा हूँ। बाँकनेर की जनता की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी जीत है। स्थानीय लोगों ने भी एमसीडी कर्मचारियों और निगम पार्षद के इस प्रयास का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के जनहित कार्य लगातार होते रहेंगे।
- वर्षों पुरानी समस्या का अंत!
गाँव बाँकनेर की पुलिया के नीचे फँसा बड़ा पत्थर अब इतिहास बन गया। कई बरसों से रास्ते में बाधा बने इस पत्थर को आज MCD के मेहनती कर्मचारियों ने बाहर निकालकर क्षेत्रवासियों को राहत दी।
#जनसेवा #MCD #Delhi #Bakner #साफसुथराबाँकनेर
Comments
Post a Comment