डूसू चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित
नई दिल्ली, 19 सितंबर
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025-26 की मतगणना शुक्रवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। लंबे इंतजार के बाद घोषित परिणामों में इस बार युवा नेतृत्व का नया चेहरा सामने आया है।
#DUSU चुनाव विजेता उम्मीदवार
प्रधान पद: आर्यन मान ने कुल 28,841 मत पाकर जीत दर्ज की।
उपप्रधान पद: राहुल झांसला ने 29,339 मत हासिल कर विजय प्राप्त की।
सचिव पद: कुणाल चौधरी ने 23,779 मत लेकर जीत अपने नाम की।
संयुक्त सचिव पद: दीपिका झा ने 21,825 मतों से जीत दर्ज कराई।
#दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार
प्रधान पद पर जोशलीन नंदिता चौधरी (12,645 मत)
उपप्रधान पद पर गोविंद तंवर (20,547 मत)
सचिव पद पर कबीर (16,117 मत)
संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना (17,380 मत)
#मतदाताओं की भागीदारी
इस बार डूसू चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से सबसे अधिक मत आर्यन मान को मिले। नोटा का विकल्प भी छात्रों ने सक्रियता से इस्तेमाल किया। प्रधान पद पर 3,175, उपप्रधान पद पर 5,820, सचिव पद पर 7,365 और संयुक्त सचिव पद पर 7,314 विद्यार्थियों ने "नोटा" चुना।
#मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुए। सभी उम्मीदवारों और समर्थकों ने लोकतांत्रिक परंपरा का पालन किया, जिसके चलते मतगणना भी शांतिपूर्वक पूरी हुई।
- डूसू चुनाव के ये नतीजे न केवल विश्वविद्यालय के छात्र नेतृत्व की नई दिशा तय करेंगे बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में भी नई ऊर्जा और जोश का संचार करेंगे।
Comments
Post a Comment