दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरतीलाल गोयल की जयंती पर महापौर ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरतीलाल गोयल की जयंती पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2025।


दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय चरतीलाल गोयल की जयंती के अवसर पर सोमवार को मीना बाज़ार, जामा मस्जिद, चाँदनी चौक स्थित चरतीलाल गोयल हेरिटेज पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन प्रवेश वाही उपस्थित रहे।


महापौर राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि चरतीलाल गोयल न केवल दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे, बल्कि उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनका आदर्श और प्रेरणा आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक है। दिल्ली नगर निगम उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और उनका सरल व्यक्तित्व तथा निष्ठा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

स्व. चरतीलाल गोयल दिल्ली नगर निगम में उप महापौर के पद को भी सुशोभित कर चुके थे। श्रद्धांजलि समारोह में उनके पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद रहे।

Comments