यमुना और संभावित बाढ़ पर दिल्ली सरकार सतर्क : प्रवेश

यमुना और संभावित बाढ़ पर दिल्ली सरकार सतर्क : प्रवेश 
राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नई दिल्ली। MCD LIVE NEWS 

दिल्ली में संभावित बाढ़ और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मंगलवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में जलभराव की समस्या और बाढ़ की आशंका को लेकर तैयारियों की विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को चौकन्ना रहने और ज़रूरी संसाधनों को पहले से तैयार रखने का आदेश दिया गया है।

- जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखना और उन्हें जलभराव की समस्या से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

- खतरे से पहले ही सावधानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में तुरंत अलर्ट जारी करने, राहत शिविर बनाने और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर भी ज़ोर दिया गया है। सरकार का दावा है कि इस बार मानसून में बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी इंतज़ाम पहले से पुख्ता किए जा रहे हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर संभव कदम उठाकर जनता को सुरक्षित रखा जाएगा।

Comments