राम का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति : सतीश गर्ग
#सीता की विदाई व राम बनवास की लीला देख आंखें हुई नम
#पर्यावरण संरक्षण हेतु अपील
नई दिल्ली
आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में दशरथ कैकई संवाद व राम बनवास कि लीला का मंचन निपुण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कंप्यूटरराइड यंत्रों, लेजर लाइट व एलईडी स्क्रीन के सहयोग से सुंदरबन, भव्य एवं खूबसूरत महल दिखाया गया। राम बनवास की लीला देख दर्शकों की आंखें नम हो गई।
रामलीला में प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का उद्घाटन प्रदेश भाजपा में कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने किया। इस अवसर पर सतीश गर्ग ने कहा कि राम का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति है उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए राजमहल को छोड़ दिया। प्रभु राम ने नियम त्याग का एक आदर्श स्थापित किया किया।
अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने दर्शकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग हेतु अपील की। कार्यक्रम में नीरा गोयल, सुनीता जी,दीपक जोशी, संजय गर्ग,अमित गर्ग, मनोज गुप्ता,राहुल गुप्ता ,बृजेश शर्मा उपस्थित रहे।
वहीं, बताया गया कि 27 सितम्बर 2025 को राम -केवट मिलन, दशरथ मरण, चित्रकूट पर भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment