पश्चिम विहार में रामलीला महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ: भूमि पूजन सम्पन्न


पश्चिम विहार में रामलीला महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ: भूमि पूजन सम्पन्न

नई दिल्ली। MCD LIVE NEWS 

पश्चिम विहार में आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाली प्रभु श्रीराम की भव्य रामलीला के लिए आज ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है, जो पिछले 45 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है।भूमि पूजन समारोह में पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा, प्रधान भारत भूषण दुआ, समाजसेवी बालू राम गुप्ता और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 स्थानीय विधायक करनैल सिंह, निगम पार्षद शिखा भारद्वाज और विनीत वोहरा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर कलाकारों ने रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए, जिससे उपस्थित जनमानस में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना। 

आगामी दो अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव रेडिसन ग्राउंड, भैरा एंकलेव, पश्चिम विहार में मनाया जाएगा।रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने बताया कि वर्ष 1981 से यह महोत्सव लगातार आयोजित हो रहा है और इसमें गुड मॉर्निंग टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। समाजसेवी धर्मेन्द्र सोलंकी ने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान मैदान में पूरा माहौल राममय बन जाता है, जिससे बच्चों और नागरिकों में सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक भावना बढ़ती है।

 यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि पश्चिमी दिल्ली के सांस्कृतिक जीवन और सामाजिक एकता को भी मजबूती देता है।

Comments