भारत–रवांडा संबंधों को नई गति: पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने किगाली के उच्चायुक्त से की मुलाक़ात
नई दिल्ली।
पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने शुक्रवार को रवांडा, किगाली (ईस्ट अफ्रीका) के उच्चायुक्त श्री मृदु पवन दास से शिष्टाचार भेंट कर दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों और संभावित सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उच्चायुक्त कार्यालय (एचओसी) से श्री विनोद और खत्री के साथ अश्विनी शाह भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान भारत और रवांडा के बीच कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं आईटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। खत्री ने कहा कि यह संवाद दोनों देशों के आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यह साझेदारी न केवल भारत और रवांडा की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर भी दोनों देशों को करीब लाने में सहायक बनेगी।
गौरतलब है कि रवांडा अफ्रीका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार देश है, जहाँ भारतीय समुदाय भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की कूटनीतिक और व्यावसायिक पहलें “भारत की अफ्रीका नीति” को नई दिशा देने में अहम साबित होंगी। यह पहल सिर्फ राजनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं, बल्कि भारत–अफ्रीका सहयोग को मजबूत बनाने का ठोस कदम मानी जा रही है।
Comments
Post a Comment