दिल्ली नगर निगम के दफ्तरों के समय में बदलाव, अब 15 फरवरी 2026 तक सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे सभी कार्यालय
दिल्ली नगर निगम के दफ्तरों के समय में बदलाव, अब 15 फरवरी 2026 तक सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे सभी कार्यालय
#GAD के आदेश के बाद MCD मुख्यालय ने जारी किया सर्कुलर, सभी विभागों को निर्देश भेजे गए
नई दिल्ली, 24 नवंबर।
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के अनुरूप दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने सभी दफ्तरों के समय में संशोधन करते हुए नया सर्कुलर जारी किया है। मुख्यालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय) के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक निगम के सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्य करेंगे।सर्कुलर के अनुसार, यह आदेश 14 नवंबर 2025 को संयुक्त सचिव (GAD) द्वारा जारी आदेश लागू किया गया है। यह जानकारी पहले ही सभी निगम उपायुक्तों (DCs) को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजी जा चुकी थी।
-उच्चाधिकारियों की मंजूरी के बाद आदेश जारी
बता दे कि सर्कुलर पर हस्ताक्षर करते हुए गौरव चतुर्वेदी, प्रशासनिक अधिकारी (मुख्यालय) ने बताया कि यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी किया जा रहा है।
-किसे-किसे भेजा गया आदेश?
सर्कुलर की प्रतियां निम्नलिखित को भेजी गई हैं—सभी विभागाध्यक्ष (HODs), सभी ज़ोनल उपायुक्त (DCs), MCD के महापौर एवं आयुक्त के निजी सचिव, सभी अतिरिक्त आयुक्त। यह आदेश दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालयों में समय परिवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से लागू है।
Comments
Post a Comment