रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों की यात्रा गौरवपूर्ण : रेखा



रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों की यात्रा गौरवपूर्ण : रेखा
- यात्रा में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना वाला एक सशक्त संदेश
- यादव महासभा ने रक्षा मंत्री और पीएम से सेना में अहीर रेजीमेंट गठन की मांग की

नई दिल्ली


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकली पवित्र रज कलश यात्रा का रविवार को हैदरपुर पहुंचना अपने आप में एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह पवित्र यात्रा पूरे देश को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से जोड़ने वाला एक सशक्त संदेश है। हैदरपुर गाँव की यह धरती स्वयं को धन्य मान रही है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहां पहुंची है। 

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के जन्तर मन्तर पर अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने रविवार को यादव शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने बताया कि 1962 भारत-चीन रेजांगला युद्ध 114 वीर अहीर जवानों के शौर्य पराक्रम, शहादत व बलिदान के सम्मान में भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट निर्माण, सम्मान समारोह व यादव शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश के रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से सेना में अहीर रेजीमेंट गठन की मांग भी गई। यादव ने यह भी मांग की है कि ’120 बहादुर फिल्म’ का नाम ’120 वीर अहीर’ किया जाये। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी टीसी राव के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव, राष्ट्रीय महासचिव जीडी यादव, रासबिहारी मंडल, प्रमोद कुमार, पारस यादव, साहिल यादव, अश्वनी यादव, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश बंशीधर यादव, धर्मराज यादव, राजस्थान प्रदेश महिला की अध्यक्ष सुषमा यादव, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. शशि यादव, राष्ट्रीय महासचिव रजनी यादव, सीमा यादव, संजय यादव, रमेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments