पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ’संविधान दिवस’ समारोह का हुआ आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ’संविधान दिवस’ समारोह का हुआ आयोजन
- डॉ. साहेब की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि  

 नई दिल्ली / नरेला / 26 नवंबर 2025

दिल्ली देहात के नरेला स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ’संविधान दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय ’हमारा संविधान, हमारा गौरव’ रखा गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व और मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने उन्हें सहृदय नमन किया और उनके योगदान को याद किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ’संविधान दिवस एवं भारतीय संविधान’ विषय पर आयोजित अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही। इसमें छात्रों ने संविधान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) की भूमिका दीपक कुमार (टीजीटी - गणित) और रितु (पीजीटी - राजनीति विज्ञान) ने निभाई। प्रश्नोत्तरी के कड़े मुकाबले के बाद पहले स्थान पर शिवाजी सदन, दूसरे स्थान पर अशोक सदन और तीसरे स्थान पर रमन सदन ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में चित्तरंजन गौतम द्वारा छात्रों को संविधान के नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। संविधान दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

Comments