- झूठ एवं भ्रम फैला रही आम आदमी पार्टी का सफाया करे जनता: सचदेवा
नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा का नगर निगम चुनाव प्रचार अब लगातार तेज़ होता जा रहा है। जहां सभी वार्डों में प्रत्याशियों का घर घर चुनाव प्रचार अभियान चल निकला है तो वहीं नुक्कड़ सभाएं, महिला सम्मेलन एवं ड्राइंग रूम बैठकें भी लगातार हो रहे हैं। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को दक्षिणपुरी प्रत्याशी रोहिणी राज एवं संगम विहार ए प्रत्याशी शुभ्राजीत गौतम के समर्थन में चुनाव बैठकों को सम्बोधित किया जिनमें एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष माया बिष्ट भी सम्मिलित हुईं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जनता दिल्ली के समग्र विकास को तेज़ गति देने के लिए इन उपचुनावों में भाजपा को जिताये और दिल्ली से झूठ एवं भ्रम फैला रही आम आदमी पार्टी का सफाया करे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार के बाद से आप संयोजक और नेता सौरभ भारद्वाज ने अपना राजनीतिक संतुलन खो दिया है इसलिए बुधवार को मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि यह उपचुनाव कमल खिला कर विकसित दिल्ली बनाने का चुनाव है और आप अपने वार्ड में 30 नवम्बर को कमल खिलायें भाजपा जितायें।
- सांसद तिवारी ने शालीमार बाग एवं अशोक विहार में किया प्रचार
सांसद मनोज तिवारी ने शालीमार बाग वार्ड एवं अशोक विहार वार्ड में एक सभा को सम्बोधित किया और कहा कि दिल्ली में बसा पूर्वांचल समाज छठ की यमुना किनारे व्यवस्था करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार का आभारी है और इन उपचुनाव में पूर्वांचल समाज का 100 प्रतिशत समर्थन भाजपा के साथ है। सांसद कमलजीत सहरावत एवं विधायक पवन शर्मा और संदीप सहरावत ने द्वारका बी वार्ड में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
- मंत्री प्रवेश, कपिल ने की नुक्कड़ सभाएं
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विनोद नगर वार्ड में, कपिल मिश्रा ने शालीमार बाग वार्ड में और रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अशोक विहार वार्ड में नुक्कड़ सभाएं सम्बोधित की और भाजपा सरकार के विकास ऐजेंडे पर चर्चा की। विधायक चंदन चैधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता ने संगम विहार वार्ड में नुक्कड़ सभाएं की। विधायक पूनम शर्मा एवं अशोक गोयल ने अशोक विहार में विभिन्न समाजों के अग्रणी लोगों से सम्पर्क किया। विधायक अनिल शर्मा ने दक्षिणपुरी में, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने दक्षिणपुरी एवं चाँदनी चैक वार्ड में तो अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने समाज बैठकों को सम्बोधित किया।
Comments
Post a Comment