नरेला जोन में एमसीडी शिक्षकों की प्रोबेशन देरी पर सवाल
#दो साल से अधिक समय तक प्रोबेशन लंबित, इंक्रीमेंट पर भी असर
#प्रोबेशन लंबित रहने से आर्थिक नुकसान
नई दिल्ली / नरेला
नरेला जोन में कार्यरत नगर निगम दिल्ली (MCD) के शिक्षकों ने प्रोबेशन अवधि को लेकर गंभीर नाराज़गी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि प्रोबेशन क्लियर होने में दो साल से भी अधिक समय लग रहा है, जबकि नियमानुसार इसे दो वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए। शिक्षकों के अनुसार, जब तक प्रोबेशन क्लियर नहीं होता, तब तक वार्षिक इंक्रीमेंट नहीं मिलता, जिससे उनका पूरा भुगतान एरियर में चला जाता है। बाद में यह एरियर मिलने में कई साल लग जाते हैं, जिससे शिक्षकों को लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
#जुलाई–अगस्त से लंबित फाइल, अब तक कोई स्टेटस नहीं
शिक्षकों का आरोप है कि नरेला जोन से संबंधित प्रोबेशन की फाइल जुलाई–अगस्त माह में आगे भेजी गई थी, लेकिन अब तक फाइल की स्थिति स्पष्ट नहीं है। नरेला जोन कार्यालय में भी इसका कोई ठोस स्टेटस उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
#एमसीडी प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई की मांग
शिक्षकों ने एमसीडी प्रशासन से मांग की है कि प्रोबेशन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि उन्हें समय पर इंक्रीमेंट का लाभ मिल सके और वर्षों तक एरियर के इंतजार से निजात मिले। शिक्षकों का कहना है कि इस देरी से न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
Comments
Post a Comment