प्रदूषणकारी यूनिट्स के विरुद्ध जारी रहेगी निगम की सख्त कार्रवाई : बादल कुमार
- प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार चलेगा अभियान
- कल्याणपुरी में तीन अवैध जींस डाईंग यूनिट्स सील
नई दिल्ली / कल्याणपुरी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शाहदरा दक्षिण जोन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को कल्याणपुरी वार्ड में संचालित तीन अवैध जींस डाईंग यूनिट्स को सील कर दिया। एमसीडी में शाहदरा दक्षिण जोन के उपायुक्त बादल कुमार ने कहा कि ऐसे अवैध और प्रदूषणकारी यूनिट्स के विरुद्ध निगम की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये यूनिट्स बिना किसी उपचार के रासायनिक अपशिष्टों को अनुचित तरीके से निस्तारित कर रही थीं, जो यमुना नदी को प्रदूषित करने के बड़े कारणों में से एक मानी जाती हैं। शाहदरा दक्षिण जाने की जनरल ब्रांच टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से यह संयुक्त एक्शन किया। अधिकारियों के अनुसार यह कदम पर्यावरणीय मानकों को बनाए रखने और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा हेतु अनिवार्य था।
- यमुना में रासायनिक प्रदूषण रोकने के लिए
शाहदरा दक्षिण जोन के उपायुक्त बादल कुमार ने कहा कि ऐसे अवैध और प्रदूषणकारी यूनिट्स के विरुद्ध निगम की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अवैध डाईंग यूनिट्स प्रदूषण का बड़ा स्रोत हैं। यमुना में रासायनिक प्रदूषण रोकने के लिए अभियान तेज़ किया जाएगा। क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किसी भी ढिलाई की गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध औद्योगिक गतिविधि की जानकारी मिले तो वह तुरंत एमसीडी को सूचित करें।
- अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर एमसीडी का सख्त रुख
निगम उपायुक्त बादल कुमार ने कहा कि एमसीडी द्वारा की गई यह कार्रवाई आवासीय क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत, प्रदूषणकारी और नियमों के विपरीत चल रही औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ उसकी निरंतर और सख्त पहल का हिस्सा है। ऐसे उद्योग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि स्थानीय निवासियों के जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न करते हैं।
Comments
Post a Comment