समाज के कार्यक्रम समाज और देश को बढ़ाने का करते हैं कार्य : MLA पवन शर्मा


समाज के कार्यक्रम समाज और देश को बढ़ाने का करते हैं कार्य : पवन शर्मा
- दिल्ली प्रजापति महासभा ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान

 नई दिल्ली 

किसी भी समाज के सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज और देश को बढ़ाने का कार्य करते हैं और हर समाज से ही देश प्रगति की तरफ बढ़ता है। दिल्ली प्रजापति महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पवन शर्मा ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए यह संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन बेटों और बेटियों के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने कठिन परिश्रम से पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे आयोजन समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रविवार को किया गया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्यामलाल प्रजापति उपस्थित रहे।

 समारोह में समाजसेवा और उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विधायक पवन शर्मा ने समाज के सभी परिवारों और विशेष रूप से आने वाली नई पीढ़ी को बधाई देते हुए कहा कि आज जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है, वही कल देश और दुनिया को दिशा दिखाएंगे। विधायक ने ईश्वर से कामना की कि भविष्य में ये बच्चे तिरंगे के साथ देश का नाम रोशन करें।
  कार्यक्रम के अंत में विधायक पवन शर्मा ने कहा कि प्रजापति समाज से उनका पारिवारिक रिश्ता है और समाज के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने दिल्ली प्रजापति महासभा को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विधायक पवन शर्मा ने अपने संबोधन में प्रजापति समाज की ऐतिहासिक भूमिका और हुनर की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों के हाथों में भगवान ने विशेष कला और कल्पना दी है।

Comments