बवाना : हरेवली गांव में ‘सकल हिन्दू सम्मेलन’ का हुआ आयोजन’


’बवाना : हरेवली गांव में ‘सकल हिन्दू सम्मेलन’ का हुआ आयोजन’
- ’एक राष्ट्र - एक संस्कृति- एक धर्म’ के भाव को

दिल्ली देहात / बवाना 

हिन्दू जागरण, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को बवाना विधानसभा के हरेवली गांव में ‘सकल हिन्दू सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन लाला जगदीश जी वाला चौक पर किया गया। आयोजक व गौसेवक शीले पहलवान के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य ’एक राष्ट्र - एक संस्कृति- एक धर्म’ के भाव को मजबूत करते हुए समाज में राष्ट्रभावना, सद्भाव और एकता का संचार करना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक गुरू, गणमान्य लोगों सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।
       कार्यक्रम की शुरुआत ’वेदों के पाठ’ से की गई। इसके बाद ’हवन’, ’गौमाता पूजन’, ’तुलसी पूजन’, ’भारत माता पूजन’ तथा ’सामूहिक गायत्री मंत्र जाप’ संपन्न कराया जाएगा। सम्मेलन की प्रमुख गतिविधियों में ’राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी’, ’धर्म एवं राष्ट्र पर मार्गदर्शन’ तथा ’पंच परिवर्तन’ विषयक सत्र शामिल रहे हैं। आयोजक शीले पहलवान का कहना है कि यह आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद ’प्रसाद एवं भोजन’ की व्यवस्था भी की गई। 

Comments